कादीपुर में नाले में
डूबा बालक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। फूफा के घर घूमने आया एक बालक सोमवार की शाम दोस्तों के साथ नाले में नहाते समय पानी में डूब गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजन बालक को पानी से निकालकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरुद्ध नगर मोहल्ले में संजय सिंह निवासी भैरोपुर पांडेय बाबा थाना मोतिगरपुर किराए के मकान में रहते हैं । सोमवार को उनके साले का बेटा शिवराज (12) पुत्र स्व. रामसिंह निवासी हरदोपुर रामपुर सकरवारी थाना बेवाना जिला अंबेडकरनगर घूमने आया था। देर शाम कादीपुर नाले में शिवराज दोस्तों के साथ नहा रहा था तभी वह पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद पानी के अंदर से शिवराज को परिवारीजन बाहर निकाले और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।