फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्त में तैराकी ने ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर तक तैरने की शर्त ने ले ली जान
विज्ञापन

क्रासर

शव बरामद, परिवारीजनों ने की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। शराब के नशे में धुत दोस्तों ने आपस में नहर में दूर तक तैरने की शर्त लगाई। इस शर्त ने एक दोस्त की जान ले ली। पानी में दूर तक तैरने के बाद युवक पानी में डूब गया। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त परिवारीजनों ने की है।
विज्ञापन

फैजाबाद जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसवां निवासी विजय कुमार (25) पुत्र हरिश्चंद्र पासी बीते चार अगस्त को कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया था। शराब के नशे में आपस में दोस्तों ने शर्त लगाई कि जो नहर में दूर तक तैरेगा उसे इनाम दिया जाएगा। सभी दोस्त पानी में तैर रहे थे तभी विजय पानी में डूब गया। विकास के परिवारीजन उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। बुधवार को कूरेभार थाना क्षेत्र के सेइया गांव के पास पानी में शव देखा गया तो पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। एसओ वीरेंद्र कुमार यादव ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त विजय के परिवारीजनों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें