जीप की टक्कर से वृद्धा की मौत
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र में सिद्धी गनेशपुर गांव में रविवार की रात तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। सिद्धी गनेशपुर गांव की रहने वाली चंद्रावती (70) को रविवार रात करीब आठ बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मारी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।