तालाब मेें डूबकर मासूम बच्चे की मौत
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के दिखौली गांव में शुक्रवार को एक मासूम बच्चा तालाब में डूब गया। परिवारीजनों ने जब तक बच्चे को तालाब से बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। दो वर्षीय सुनील दिखौली गांव में ननिहाल आया था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।