फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में भिड़े छात्र, एक घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। लंभुआ कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र के परिवारीजनों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा काटा। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराते हुए एक छात्र को हिरासत में लिया है। तीन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

सर्वोदय इंटर कॉलेज में कस्बा निवासी शरीफ अंसारी का बेटा आदिल (18 ) कक्षा 11 का छात्र है। आदिल का अपने सहपाठियों से बृहस्पतिवार को किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर छात्रों के एक गुट ने आदिल पर हमला कर दिया। हमले में आदिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर आदिल के परिवारीजन कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज के अंदर बेटे पर हुए हमले को लेकर जमकर हंगामा काटा। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदिल को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस हमलावर एक युवक को हिरासत में लिया है। कोतवाल आशुतोष मिश्र ने बताया कि तीन छात्रों के खिलाफ केस दर्जकर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें