मकान की पुताई कर रहे दिहाड़ी
मजदूर की गिरकर मौत
क्रासर
शहर के पयागीपुर इलाके की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर से सटे पयागीपुर इलाके में एक मकान की पुताई कर रहा दिहाड़ी मजदूर शुक्रवार को नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। धम्मौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी राजाराम (50) दिहाड़ी पर मजदूरी करता था। शुक्रवार को राजाराम कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर इलाके में एक घर की पुताई करने पहुंचा था। पुताई के दौरान राजाराम छत से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजाराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।