नदी में डूबे युवक का शव मिला
अमेठी। गोमती नदी में सोमवार को डूबे युवक का शव मिल गया। मुसाफिरखाना क्षेत्र के कोछित गांव में दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के यहां शादी समारोह में खाना बनाने आए कैटर्स का साथी पूरे रामसिंह निवासी भारत सिंह (18) व सनोज सोमवार को गोमती नदी के तट पर स्थित दंडेश्वर धाम पर गए थे। भारत सिंह गोमती नदी में कपड़ा साफ करते समय पानी में डूब गया था। मंगलवार को गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।