उड़नदस्ते ने हटवाया पीएम व सीएम का फोटो लगा बोर्ड
अमेठी। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गांव जरौटा के समीप जरौटा-तारापुर संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए निर्माण कार्य के संबंध में पीएम और सीएम के फोटो सहित एक बोर्ड लगाया गया था। चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बाद उसे पेपर से ढक दिया गया था। कुछ समय बाद पेपर हट गया था। शनिवार को भ्रमण के दौरान उड़नदस्ते के कर्मचारियों ने बोर्ड को देखा तो उसे हटवा दिया।