फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 30 हजार लूटे

Thu, 30 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ला निवासी रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हरिशंकर मिश्र गुरुवार की सुबह रोडवेज के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पेंशन निकालने के लिए गए थे। बैंक से हरिशंकर तिवारी 30 हजार रुपये निकालने के बाद पैदल ही घर जा रहे थे।
विज्ञापन


हरिशंकर तिवारी रोडवेज के पास पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय के आवास की गली में घुसे थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लोग सन्न रह गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पहुंचे नगर कोतवाल वीपी सिंह ने वायरलेस से लूट की वारदात को प्रसारित किया। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहघरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें