फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

अमेठी। बाग की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह बाग में पहुंचे ग्रामीणों ने चारपाई पर खून से लथपथ शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

यह घटना मुसाफिरखाना क्षेत्र के अढ़नपुर में हुई। गांव निवासी रामदेव (60) की गांव से सटी एक बाग है। बुधवार रात रामदेव बाग की रखवाली करने गए थे। बाग में चारपाई पर सोते समय रामदेव की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार भोर में ग्रामीण व परिवारीजन बाग में पहुंचे तो उन्हें चारपाई पर रामदेव का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, सीओ सूक्ष्म प्रकाश फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजनों से पूछताछ की। मृतक के बेटे संजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक रामदेव सरल स्वभाव के थे। गांव में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। रामदेव की हत्या से गांव वाले हतप्रभ हैं। मृतक के बेटे संजय ने एसपी को बताया कि रामदेव से किसी का कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें