फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर के लैब टेक्नीशियन को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन को गोलियों से भूना
विज्ञापन


जगदीशपुर (अमेठी)। घर से ड्यूटी जाते समय बाइक सवार इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर के लैब टेक्नीशियन को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। स्थानीय लोगों ने घायल लैब टेक्नीशियन को इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही एएसपी ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कौशांबी जिले मेें तैनात एक सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी मोहम्मद तौफीक (47) पुत्र मोहम्मद शरीफ इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर कंपनी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह करीब पौने छह बजे तौफीक बाइक से ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने पीछे से तौफीक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तौफीक को चार गोलियां लगीं और वे बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो दो युवक असलहा लहराते हुए एक बाइक से जाते दिखाई पड़े। लोगों ने तौफीक को लहूलुहान हालत में इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही एएसपी बलरामाचारी दुबे, एसओ कमरौली बीएल मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एएसपी ने घटना स्थल की जांच के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस बाबत एसओ कमरौली ने बताया कि मृतक की पत्नी असरुल निशा की तहरीर पर गांव के ही पुलिस विभाग में तैनात सिपाही अब्दुल सत्तार, पत्नी नूरजहां, अब्बास व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला बताया जाता है।
विज्ञापन

इनसेट
नामजद आरोपी कौशांबी में सिपाही: एएसपी
गौरीगंज। अमेठी के एएसपी बलरामाचारी दुबे ने बताया कि मृतक इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर कंपनी में लैब टेक्नीशियन था। उसकी पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घटना में नामजद अब्दुल सत्तार कौशांबी जिले में पुलिस विभाग में सिपाही है। पुलिस हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

चाचा के बेटे के साथ हुई थी बहन की शादी
जगदीशपुर। कठौरा गांव निवासी मोहम्मद तौफीक की बहन संजीदा की शादी सगे चाचा अब्दुल सत्तार के बेटे मुख्तार के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद संजीदा का मुख्तार से तलाक हो गया था। तलाक के बाद वर्ष 2011 में मुख्तार की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। अब्दुल सत्तार आदि ने मुख्तार की हत्या का आरोप तौफीक पर लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि होने पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने की होती कार्रवाई तो बच सकती थी जान
जगदीशपुर। कठौरा गांव निवासी मोहम्मद तौफीक को पुलिस की ओर से क्लीन चिट देने से नाराज अब्दुल सत्तार आदि ने 18 जुलाई 2014 को तौफीक पर जानलेवा हमला किया था। हमले में तौफीक के हाथ में गोली लगी थी। पुलिस ने तौफीक की तहरीर पर अब्दुल सत्तार समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि पुलिस ने अब्दुल सत्तार से मिलीभगत कर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें