रंजिश में चाचा-भतीजे को पीटा
सुल्तानपुर। लंभुआ के रघुनाथपुर गांव निवासी महराजदीन का भतीजा राकेश मंगलवार को मकान का निर्माण करा रहा था। गांव के नंदलाल समेत 10 लोग बाइकों पर सवार होकर पहुंच गए। नंदलाल आदि ने राकेश को पीटना शुरू कर दिया। राकेश की चीख सुनकर महराजदीन पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। मकान के निर्माण कार्य में लगा दीपक निवासी गोपालरामपुर को भी पीटा गया। एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया और दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी तरफ नंदकुमार यादव की पत्नी प्रेमलता ने भी महराजदीन आदि पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।