फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ फरार हुई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से उतर कर प्रेमी के संग फरार हुई दुल्हन
विज्ञापन

सुल्तानपर। मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन शुक्रवार को बीच रास्ते में ही कार से उतरकर प्रेमी के साथ बाइक से भाग निकली। यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को बारात आई थी। मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के साथ फेरे लिए। सुबह करीब नौ बजे दुल्हन के साथ बारात विदा हुई।
विज्ञापन


गोपाले बाबा धाम के पास पहुंची दुल्हन ने एक सामान घर भूल जाने की बात कहकर गाड़ी रोकवा ली और दूल्हा कार में ही बैठा रहा। जैसे कार से दुल्हन उतरी तभी एक बाइक लिए पड़ोसी गांव का रहने वाला उसका प्रेमी आ गया। सोलह श्रृंगार में सजी दुल्हन प्रेमी की बाइक पर जा बैठी और देखते ही देखते फुर्र हो गई। यह नजारा दूल्हा और बाराती देखते रह गए। मामले को लेकर घराती-बाराती प्रेमी के घर जा पहुंचे और स्थानीय पुलिस को भी प्रकरण की जानकरी दी। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें