फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज लॉन से दुल्हन के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतिभोज में दुल्हन का जेवरात भरा बैग चोरी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के लाल डिग्गी के पास स्थित मैरिज लॉन में बुधवार की रात प्रीतिभोज के दौरान दुल्हन के जेवरात से भरे बैग व नकदी पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के महंथ कॉलोनी (सीताकुंडम) निवासी जीत बहादुर वर्मा के बेटे योगेश की शादी हुई थी। शादी के उपलक्ष्य में जीत बहादुर वर्मा ने शहर के लाल डिग्गी स्थित एक मैरिज लॉन में बुधवार को प्रीति भोज का आयोजन किया था। प्रीतिभोज में सैकड़ों लोग पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद देकर भोजन किया। प्रीति भोज के अंत में जीत बहादुर की बहू और परिवार के अन्य सदस्य भोजन करने के लिए साथ बैठे थे। तभी बहू के हाथ में रखे जेवरात व नकदी से भरी बैग पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। भोजन के बाद जब बैग नहीं मिला तो जीत बहादुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बाबत नगर कोतवाल एसके मिश्रा ने बताया कि जीत बहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जो बैग चोरी हुआ है उसमें प्रीतिभोज में मिलने वाले निमंत्रण की राशि और कुछ जेवरात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें