फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार नगदी व बाइक लूटी

Wed, 16 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लुटेरों ने बुधवार को सजनपुर गांव के पास उद्यान विभाग के कर्मी से पिस्टल के बल पर 20 हजार की नकदी व बाइक लूट ली।
विज्ञापन

अखंडनगर के बनरहा सिरखिनपुर गांव निवासी महेंद्र नारायण सिंह अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर में उद्यान विभाग में कर्मचारी हैं। बुधवार सुबह महेंद्र बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। रास्ते में अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर सजनपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर महेंद्र को रोक लिया। लुटेरों ने महेंद्र को पिस्टल सटाकर पिटाई की और 20 हजार रुपये कैश व बाइक लूटकर भाग गए। महेंद्र ने अखंडनगर थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें