ट्रक की टक्कर से किशोर की जान गई
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के जूडूपुर गांव निवासी शनी गुप्ता (12) पुत्र लाल बहादुर गुप्ता को मंगलवार शाम सहाबागंज कस्बे से लौटते समय सीमेंट लदे ट्रक ने रौंद दिया। शनी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक तौसीफ निवासी प्रतापगढ़ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।