फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में ताला तोड़ 30 हजार की चोरी
विज्ञापन

अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव तारापुर निवासी ओम प्रकाश द्विवेदी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरौना में मकान का निर्माण कराया है। आरोप है कि खेरौना गांव के कुछ लोगों ने मकान निर्माण के कार्य को जबरन रोकवा दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर ओमप्रकाश ने मकान निर्माण का कार्य पूरा कर लिया। शनिवार भोर ओम प्रकाश द्विवेदी अपने पैतृक गांव तारापुर से अमेठी अपने मकान पर पहुंचे तो उनके घर के मेनगेट का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था। वे घर के अंदर गए तो कमरे का सारा सामान गायब था, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें