सर्पदंश से महिला की जान गई
अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र के गांव सरायखेमा निवासी सुमन (45) पत्नी विजय तिवारी को बुधवार देर शाम घर पर काम करते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सूचना पर तहसीलदार सत्य प्रकाश सिंह ने लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।