फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन किशोरों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से तीन किशोरों समेत पांच लोगों की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार शाम आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से तीन किशोरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों की मौत की सूचना पर पहुंची यूपी 100 व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पहला हादसा जयसिंहपुर क्षेत्र के अमदेवा में हुआ। गांव निवासी राम सेवक का बेटा अजीत (15), राम किशोर का पुत्र सूरज (12), मेहीलाल का बेटा रवींद्र (14) और राजितराम का बेटा रितेश (15) शुक्रवार शाम को गांव के बाहर भीटा के पास मौजूद थे। अचानक आंधी व पानी के बीच भीटा पर बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से अजीत, सूरज और रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई। रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सेमरी चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


दूसरा हादसा अखंडनगर क्षेत्र के डोमापुर में हुआ। गांव की मनभावती (42) पत्नी छट्ठू, ज्योति (10) पुत्री हीरालाल और संतोष कुमार (11) पुत्र मिठाईलाल शाम को मवेशियों को चरा रहे थे। बरसात के दौरान खेत में बिजली गिरने से मनभावती की मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति और संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया है। राहुल नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तीसरा हादसा दोस्तपुर क्षेत्र के बनी गांव में हुआ।

गांव की राम मूरत की पत्नी शोभावती (55) शुक्रवार शाम को गांव के पास आम बीन रही थी। अचानक हुई बरसात से बचने के लिए शोभावती एक छप्पर के नीचे गांव के ही रामबहाल (60), पत्नी संतराजी (56) व बेटा राहुल निषाद (20) के साथ बैठ गईं। अचानक छप्पर पर बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से शोभावती की मौत हो गई। रामबहाल, संतराजी व राहुल घायल गए। उनमें राहुल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों को मिलेगी चार लाख की सहायता : एडीएम
एडीएम वित्त एवं राजस्व/आपदा अधिकारी अमरनाथ राय ने बताया कि पांच मौतों की सूचना मिली है। मौके पर तहसीलदार को भेजा गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद हर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। घायलों का समुचित उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें