फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाने में भी जेब कतरे ने दिखाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबकतरे ने थाने में ही
विज्ञापन

सिपाइी का मोबाइल उड़ाया
क्रासर
पुलिस कर्मियों ने जेब कतरे को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। जेब काटने के मामले में गिरफ्तार किया गया युवक थाने में भी अपना हाथ दिखाने से बाज नहीं आया। युवक ने थाने में ही एक पुलिस कर्मी के मोबाइल सेट पर हाथ साफ कर दिया। तलाशी के दौरान जब युवक के पास सिपाही का मोबाइल सेट बरामद हुआ तो अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी जमकर खातिरदारी की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस ने कामतागंज कस्बे से बृहस्पतिवार को शिवम कुमार निवासी लाखीपुर कोतवाली लंभुआ को आरी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस शिवम को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और उससे पूछताछ की तो कई मामलों का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिवम को दीवान के पास बैठाया था तभी एक पुलिस कर्मी का मोबाइल सेट गायब हो गया। थाने के सिपाही मोबाइल सेट खोजने लगे। इस दौरान एक सिपाही को शिवम पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोबाइल सेट शिवम के पास मिला, जिसे उसने पैंट में छिपा रखा था। सिपाही का मोबाइल मिलते ही पुलिस कर्मियों ने उसकी जमकर खातिरदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें