इंस्पेक्टर चांदा लाइन हाजिर
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने रविवार को चांदा कोतवाली के प्रभारी सुरेश कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। अभी चांदा कोतवाली का प्रभार किसी को नहीं दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह को एसपी ने यूपी 100 का प्रभारी बनाया है।