फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन घायल, एक रेफर
विज्ञापन

क्रासर-
कोतवाली क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर फुलवारी निवासी शिव प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र श्रीप्रकाश बुधवार सुबह साइकिल से बाजार की ओर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना अमेठी प्रतापगढ मार्ग पर स्थित कालिकन मोड़ के पास हुई। जनपद प्रतापगढ़ के अंतू निवासी पंकज सिंह (23) अपनी बहन नीरज सिंह को बाइक से लेकर उसकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव रणवीर नगर छोडने जा रहे थे। वे कालिकन मोड के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पंकज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। वहीं, उनकी बहन नीरज बाल-बाल बच गई। तीसरी दुर्घटना अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित खेरौना गांव के पास हुई। सुल्तानपुर के अलीगंज चौकी अंतर्गत गांव बेला पश्चिम निवासी विद्यासागर (40) शहर के मुंशीगंज रोड पर किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बुधवार सुबह वे बाइक से अंतू की ओर जा रहे थे। वे खेरौना गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक के सामने अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने विद्यासागर की हालत गंभीर देख संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें