लापरवाही के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर
सुल्तानपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों उपनिरीक्षकों पर कार्यों में लापरवाही का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने चांदा कोतवाली की गारवपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
इसके साथ ही जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा को भी लाइन हाजिर किया है। एसपी ने यह कार्रवाई लापरवाही के आरोप में की है।