फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में युवक को पीटकर मार डाला
विज्ञापन


सुल्तानपुर। दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक की हाईवे पर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या से नाराज परिवारीजनों ने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हत्या व प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर हाईवे खुलवाया। पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भोएं कठार निवासी अनीस अहमद (38) पुत्र शरीफ अहमद दूध बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात अनीस दूध बेचने के लिए बाइक से सुल्तानपुर शहर गया था।

रात करीब 10 बजे अनीस दूध बेचकर शहर से घर लौट रहा था। वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के समीप पहुंचा था कि पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त करते हुए अनीस के घर वालों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिवारीजन गांव के लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हत्या के बाद हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही एसपी अनुराग वत्स पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने हत्या में शामिल आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।

करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस बाबत थानाध्यक्ष कोतवाली देहात मनबोध तिवारी ने बताया कि मृतक के साले नुरुल हसन पुत्र मोहम्मद खलील निवासी भोएं कठार की तहरीर पर गांव के ही अफरोज उर्फ सन्नन समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हत्या के पीछे भूमि विवाद का मामला सामने आया है। दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने खून से सना एक डंडा देखा। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डंडे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें