फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकाकर पैसा वसूलने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली करने पहुंचे बदमाशों पर ग्रामीणों का हमला, दो हिरासत में
विज्ञापन

सुल्तानपुर। गन्ना ग्राम सेवक से 29 हजार रुपये की वसूली के बाद एक किसान को डराकर उगाही करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। बदमाशों की कार पर पत्थरबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद पहुंची क्राइम ब्रांच ने ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को हिरासत लिया है।

जयसिंहपुर क्षेत्र के गुड़बड़ गांव निवासी गन्ना ग्राम सेवक राजकरन से गत शुक्रवार को दो बदमाशों ने 29 हजार रुपये वसूल लिए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि बृहस्पतिवार सुबह रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी राम प्रताप के घर ट्रैक्टर, मजदूर और फावड़ा लेकर कुछ लोग पहुंचे और खेत को समतल कर दिया। उसके बाद चले गए। दोपहर बाद करीब तीन बजे खेत को समतल करने वाले लोग कार से पहुंचे और फोन करके राम प्रताप को तीन लाख रुपये लेकर सेमरी बाईपास पर बुलाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पूर्व प्रधान कामता सिंह व अन्य ग्रामीण सेमरी बाईपास पर पहुंचे और कार सवार लोगों को घेरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पहुंची क्राइम ब्रांच ने कार सवार दो बदमाशों को हिरासत ले लिया। पुलिस का कहना है कि लोगों को धमकी देकर रुपये वसूलने वाले गैंग का एक-दो दिन में पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें