हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के रूपईपुर गांव निवासी विशाल सिंह (22) पुत्र अरविंद सिंह मंगलवार की शाम को बाइक से बाजार गया था। रात करीब सात बजे बाइक से घर लौटते समय विशाल को अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने विशाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।