फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर जाते समय फरार हुआ अभियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से भागे अभियुक्त को दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पेशी पर कोर्ट ले जाने के दौरान एक आरोपी रविवार को पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

नगर क्षेत्र के पांचोपीरन निवासी जैनुद्दीन पुत्र समसुद्दीन को पुलिस ने शनिवार रात स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जैनुद्दीन के पास से पुलिस ने 15 पुड़िया स्मैक बरामद की। पुलिस कर्मी रविवार को जैनुद्दीन को कोर्ट में पेश करने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में जैनुद्दीन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए जैनुद्दीन का पीछा किया और उसे शहर के गोपालदास पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि जैनुद्दीन को कोर्ट पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें