फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिसर्स हॉस्टल में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, गंभीर
विज्ञापन

सुल्तानपुर। ऑफिसर्स हॉस्टल में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) के भतीजे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में पुलिस ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर के लाल डिग्गी मोहल्ले में ऑफिसर्स हॉस्टल के आवास संख्या 22 में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) नवीन कुमार दुबे परिवार के साथ रहते हैं। इसी हॉस्टल में एक आवास में रहने वाले डीआरडीए के नाजिर ओमप्रकाश मिश्र ने एक कुत्ता पाल रखा है। 17 मार्च को एसपीओ का भतीजा तेजस त्रिपाठी साइकिल से आ रहा था। तभी ओमप्रकाश मिश्र के कुत्ते से उस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते ने तेजस त्रिपाठी को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तेजस त्रिपाठी को गोलाघाट स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने एसपीओ नवीन कुमार दुबे की तहरीर पर कुत्ते के मालिक एवं डीआरडीए के नाजिर ओम प्रकाश मिश्र के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें