फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खड़ी महिला को कार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने खड़ी महिला को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

अमेठी। घर के सामने खड़ी महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की जान चली गई। यह हादसा धम्मौर क्षेत्र के शिवगढ़ जलालपुर में हुआ।

गांव निवासी राम तीर्थ की पत्नी विमला देवी (50) सोमवार शाम को घर के सामने खड़ी थी। इस दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति की तेज रफ्तार कार ने विमला को रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विमला को ग्रामीण नौगिरवां स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवारीजन विमला देवी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें