फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से कई मकान जमीदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में बारिश से कई मकान गिरे, किशोरी समेत तीन घायल
विज्ञापन

अमेठी। जिले में हो रही भारी बारिश के चलते मकान गिरने लगे हैं। मकान के मलबे की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लगातार बारिश से शहर की गलियों के साथ ही कई गांवों में पानी भरा है। प्रशासन की ओर से लगाए गए राजस्व कर्मी गांव-गांव पहुंचकर क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे रहे हैं।

भारी बारिश के चलते क्षेत्र के गांव तेलियानी मजरे लोनियापुर निवासी अशोक कुमार शर्मा का कच्चा मकान बुधवार रात भर-भराकर गिर गया। अशोक (35) मकान के मलबे में दब गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। मुंशीगंज के गांव भुसियावां में शिव कुमार का मकान बृहस्पतिवार को गिर गया। उसकी चपेट में आने से शिव कुमार (65) और विष्णुदत्त की 16 वर्षीय पुत्री संजू घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरे मोचवा निवासी राम किशुन कोरी का मकान बुधवार रात जमीदोज हो गया। गनीमत रही कि परिवारीजन घर के बाहर छप्पर के नीचे सोए थे। इसी क्षेत्र के रामदैयपुर छावनी निवासी राम दुलारे शुक्ल का कच्चा मकान भी गिर गया। घटना में परिवारीजन बाल-बाल बच गए। पूरे शिव गुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी लक्ष्मी नारायण शुक्ल पशुशाला गिर गई। अगहर गांव निवासी सुरेश यादव के कच्चे मकान की दीवार भी बारिश में ढह गई।

उधर भेटुआ क्षेत्र के गुंगवाछ गांव में कालिका प्रसाद पांडेय का बृहस्पतिवार सुबह कच्चा मकान गिर गया। शहर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में स्थित एक नीम का पेड़ बृहस्पतिवार सुबह गिर गया। हालांकि सुबह का समय होने के चलते बड़ी घटना टल गई। पेड़ गिरने से कार्यालय परिसर की दीवार और स्टांप वेंडर व दस्तावेज लेखकों के लगे टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय ब्लॉक के गांव सैदापुर, अहिरावल सहित कई गांवों में पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित हुई। मकान गिरने से घायल अशोक कुमार और शिव कुमार के डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बारिश के चलते गांवों में भारी जलभराव है। कई घरों में पानी घुस गया है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि राजस्वकर्मी गांव-गांव जाकर जायजा क्षति का आकलन कर रहे हैं। पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर जलभराव बड़ी समस्या बन गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, डीपीआरओ कार्यालय, जीजीआईसी, बीएसए कार्यालय, चिक मंडी, सब्जी मंडी, डाकखाना मोहल्ले में जलभराव से लोग परेशान हैं। सरकारी विभागों के कार्यालय परिसर में हुए जलभराव से अधिकारी-कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें