दुकान में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी
अमेठी। बरियारशाह बाजार में सोमवार रात एक दुकान में सेंध लगाकर चोर करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान व नकदी समेट ले गए। पीपरपुर क्षेत्र के भाईं-भादर मार्ग पर स्थित बरियारशाह बाजार म क्षेत्र के ही इस्माइलपुर (छोटा) गांव निवासी राकेश यादव की लाइट एंड डीजे की दुकान है। सोमवार रात चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोर डीजे मशीन, मिक्सर समेत गल्ले में रखा रुपया उठा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर राकेश यादव ने दुकान में हुई चोरी की तहरीर पीपरपुर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।