हादसे में मां-बेटा समेत तीन घायल
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के दियरा चौक के पास शनिवार शाम बाइक सवार प्रवेश (21) और उसकी मां कंचन (52) निवासी गरांव कोतवाली लंभुआ को जीप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मां-बेटा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी में कंचन की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी दुर्घटना कूरेभार क्षेत्र से जुड़ी है। क्षेत्र के संजयनगर के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार सुनील गुप्ता निवासी रघुवर तिवारीपुर (ऐनपुर) को डंपर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।