गन हाउस के मालिक
पर ताबड़तोड़ फायरिंग
क्रासर
पत्नी के साथ इवनिंग वॉक करते हमला, दंपती बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के प्यारे पट्टी रोड पर रविवार की रात पत्नी के साथ टहल रहे गन हाउस मालिक पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दंपती बाल-बाल बच गए। दोनों ने घर में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के प्यारे पट्टी रोड निवासी शेख अब्दुल कादिर पुत्र शेख मोहम्मद कासिम की गोपालदास पुल के पास मद्रासी गन हाउस है। रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे शेख अब्दुल कादिर अपनी पत्नी शेख सिमरन के साथ भोजन करने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। तभी शेख अब्दुल कादिर का भांजा मोहम्मद वसीम बाजार से वहां पहुंच गया। शेख अब्दुल कादिर अपने भांजे से बात करने लगे, तभी अमीर पुत्र अबरार निवासी डिहवा कोतवाली नगर भी बाइक से वहां पहुंच गया और मोहम्मद वसीम को पैर से मारकर गिरा दिया। शेख अब्दुल कादिर ने इसका विरोध किया तो अमीर ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दंपती जान बचाकर घर में घुस गए।