सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली निवासी अवधेश पांडेय को जिला प्रशासन ने छह माह के लिए जिला बदर किया है। भारतीय किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय के खिलाफ गोसाईंगंज थाना प्रभारी ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी।
जिला प्रशासन की ओर से भाजपा नेता को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत नोटिस दी गई थी। अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय ने अपने आदेश में बताया है कि अवधेश पांडेय को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के चलते छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस अवधि के भीतर आरोपित जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। इस दौरान उन्हें अपने निवास की जानकारी संबंधित थाने में देने के साथ ही 50 हजार रुपये का मुचलका थाने में जमा करने की हिदायत दी गई है।