फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विकेट के पीछे अपना हुनर दिखाएंगी जिले की श्रद्धा

विज्ञापन
श्रद्धा तिवारी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीसीसीआई की ओर से पुणे में सात से 14 दिसंबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की क्रिकेट खिलाड़ी श्रद्धा तिवारी का चयन अंडर-19 यूपी टीम में हुआ है। यूपी टीम का पहला मैच सात दिसंबर को खेला जाएगा। यूपी टीम पुणे के लिए रवाना हो चुकी है। ।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी श्रद्धा तिवारी गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर स्थित वाईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षक सकलैन के नेतृत्व में खेल की बारीकियां सीख रही हैं। अब तक उन्होंने प्रमुख रूप से विकेट कीपर की भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वे अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। उनका चयन क्रिकेट की अंडर-19 महिला यूपी टीम में हुआ है।
पखरौली की रहने वाली श्रद्धा इसके पहले भी अंडर-16, अंडर-19 व टी-20 प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेल चुकी हैं। जिला क्रिकेट संघ की ओर से उत्तर प्रदेश एपेक्स काउंसिल के सदस्य असद अहमद ने बताया कि अंडर-19 यूपी टीम का पहला मैच सात दिसंबर को हैदराबाद की टीम से होगा। श्रद्धा तिवारी यूूूूपी महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर गनपत सहाय के प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, मुकेश दूबे, संतोष दुबे, अब्दुल मोमिन आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें