सुल्तानपुर। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह का खर्च तालिबानी संगठन की ओर से आने का विवादित बयान देने के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आजम खां की ओर से बृहस्पतिवार को उनके अधिवक्ता हाजिर हुए।
एडीजे अगस्त कुमार तिवारी ने मामले में पूर्व मंत्री को जवाब/आपत्ति दाखिल करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तिथि नियत की है। नवबंर 2014 को आजम खां के बयान से क्षुब्ध होकर शहर के निरालानगर निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। चार जनवरी 2016 को एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने परिवाद को निरस्त कर दिया था। इसे ज्ञानेंद्र ने जिला जज की कोर्ट में चुनौती दी है। मौजूदा समय में मामले की सुनवाई एडीजे अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट में चल रही है।