सुलतानपुर। इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू पर दर्ज एक मुकदमे में शनिवार को एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में दरोगा की गवाही दर्ज की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से दरोगा दीपक यादव ने कोर्ट में हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराया लेकिन जिरह नहीं हो सकी। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके जयंत ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख नियत की है।