सुल्तानपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट भू-राजस्व (सीआरओ) शमसाद हुसैन ने धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू को जिला बदर आदेश की प्रति प्राप्त करने के बाद छह माह तक की अवधि के लिए (ट्रॉयल केस की पेशी को छोड़कर) जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने का आदेश दिया है। इस अवधि में वे जहां निवास करेंगे, अपनी उपस्थिति की सूचना एसपी व धनपतगंज थानाध्यक्ष को देंगे। सीआरओ ने जिला बदर आदेश की प्रति एसपी व धनपतगंज एसओ को भेजी गई है। कहा कि इस अवधि में यशभद्र सिंह के जिले में मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।