सुल्तानपुर। जगदेव निषाद की हत्या व उसके साथी विनय यादव पर जानलेवा हमले के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस के जरिये पेश की गई अंतिम रिपोर्ट पर एमपी-एमएलए कोर्ट पर सोमवार को सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई है। धनपतगंज थाने के मायंग गांव निवासी वादी रामदेव निषाद ने 28 जून 2024 की घटना बताते हुए गोसाईगंज थाने में अपने भाई जगदेव निषाद की हत्या व उनके साथ बाइक पर सवार विनय यादव के हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचक ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश की है, जिस पर कई तिथियों से सुनवाई लंबित चल रही है। (संवाद)