फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 से शुरू होगी काउंसिलिंग

Thu, 14 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीएलएड (बीटीसी) की मेरिट सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने मंगलवार देर शाम जारी कर दी है। काउंसिलिंग प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। तीन-चार सालों से बदहाली के दौर से गुजर रहे बीटीसी प्रशिक्षण संस्थानों में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद इस बार रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बीटीसी में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। इस बार परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 5000 रुपए शुल्क जमा करने के बाद ही काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने का नियम बनाया है। इसका भी कॉलेजों को लाभ मिलेगा। पहले काउंसिलिंग करवाने के बाद अभ्यर्थी आवंटित कॉलेजों में प्रवेश लेने नही पहुंचते थे। इस बार शुल्क जमा हो जाने के बाद अभ्यर्थी सोच समझ कर ही काउंसिलिंग प्रक्रिया में कालेज चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें