फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सभासदों ने की जीआईएस सर्वे पर रोक लगाने की मांग

Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे जीआईएस सर्वे पर रोक लगाने व स्वकर प्रणाली लागू कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सोमवार को सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को दिया। सभासद अफजल अंसारी ने कहा कि गत 13 मई को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक की कार्यवाही का अनुपालन नहीं कराकर मनमाने ढंग से जीआईएस सर्वे का कार्य वार्डों में कराया जा रहा है। बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जीआईएस सर्वे का कार्य बोर्ड के सदस्यों को नामित करके कमेटी के रिपोर्ट के बाद शुरू कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विजय जायसवाल, दिनेश चौरसिया, संजय कप्तान, उमा देवी प्रजापति, अरविंद यादव, भैयादीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें