सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी तरफ 15 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट हो रही है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों में से 15 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब कुल 83 सक्रिय केस हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।