सुल्तानपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल 622 संक्रमितों में से 105 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में अब 517 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 622 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी के अनुसार कोरोना संक्रमितों में से 105 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब 517 एक्टिव केस हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन और अस्पताल में भर्ती किया गया है।