सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को कूलर और पंखे की हवा भी मुहैया नहीं हो रही है। कूलर और पंखों की मरम्मत की फाइल करीब 20 दिन से प्राचार्य कार्यालय में लंबित थी। शनिवार के अंक में मेडिकल कॉलेज के मरीजों की समस्या पर आधारित खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इस खबर के प्रकाशन के बाद मेडिकल कॉलेज के अधिकारी हरकत में आए और खराब पड़े पंखों व कूलरों की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। देर शाम कई वार्डों में खराब पंखों व कूलरों की मरम्मत कर उन्हें चालू कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि ओपीडी व वार्डाें में खराब पड़े पंखों, कूलरों व एसी की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही सभी उपकरण पहले जैसे कार्य करने लगेंगे।