फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जन प्रतिनिधियों के नाम से जुड़ा विवादित पत्र वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया पर रविवार को फर्जी दस्तावेज से कूटरचना कर एक फर्म के जरिए सरकारी कोष से धन निकालने का एक शिकायती पत्र तेजी से वायरल हुआ। वायरल पत्र में दो जनप्रतिनिधियों के नाम व हस्ताक्षर दिख रहे हैं। यह पत्र धनपतगंज थानाध्यक्ष के नाम से लिखा गया है। उसमें उल्लेख है कि शहर के एक मोहल्ले के पते पर एक फर्जी फर्म संचालित की जा रही है। उस फर्म पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कुछ लोगों के नाम से सरकारी कोष से धन लेने का आरोप लगा है। हालांकि इस पत्र की किसी भी जनप्रतिनिधि, शिकायतकर्ता व पुलिस अधिकारी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। धनपतगंंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के नाम व हस्ताक्षरयुक्त कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें