फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्लैब डालते समय छत ढहने से दबकर ठेकेदार की मौत

Tue, 09 Jul 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज में सोमवार की शाम ढलाई के दौरान छत अचानक ढह गई, जिसके नीचे दबकर शटरिंग ठेकेदार और तीन मजदूर घायल हो गए।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का निवासी शनि निषाद पुत्र घेर्राऊ शटरिंग की ठेकेदारी का काम करता था। उसने सैफुल्लागंज में अमरजीत निषाद के यहां छत ढलाई का ठेका लिया था। वह सोमवार को मजदूरों के साथ छत ढलाई का कार्य कर रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे शनि एक मजदूर के साथ छत के नीचे गया था। दो मजदूर छत के ऊपर मौजूद थे। इसी बीच छत भरभरा कर ढह गई, जिसमें ठेकेदार सहित चार लोग नीचे दब गए। पुलिस को सूचना देने के साथ आननफानन जेसीबी को बुलाया गया।


करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ठेकेदार शनि (25) और दिलीप (30) व सुनील (23) निवासी सैदपुर को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शनि को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल दिलीप व सुनील का इलाज चल रहा है। आंशिक रूप से घायल दीपक (30) का इलाज सैफुल्लागंज स्थित निजी चिकित्सालय में करवाया गया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन






पांच दिन बाद शनि की होनी थी शादी
25 वर्ष की उम्र में ठेकेदारी करने वाला शनि अपने पांच-भाई बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी और वलीपुर से उसकी शादी तय हो चुकी थी। 13 जुलाई को उसकी बरात जानी थी, जिसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे से परिवार की सारी खुशियां बिखर गईं। शादी वाले घर में मातम छाया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें