दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बढ़ौली के पास से सोमवार शाम गुजर रहे कंटेनर का अगला बायां टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही कंटेनर एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकरा गया। दुर्घटना में चालक वसीम निवासी राजा गालिबपुर, असमोली, संभल व सहचालक मुरसलीन बच गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि कंटेनर पटना जा रहा था। कंटेनर को मुख्य मार्ग से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया गया है।