फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच प्राथमिक विद्यालय भवनों का जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के पांच परिषदीय विद्यालयों के भवन जल्द निर्मित हो जाएंगे। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने से करीब 800 विद्यार्थियों को सुविधा होगी। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 37.85 लाख रुपये अवमुक्त कर ददे गए हैं।
विज्ञापन



जिले के पांच परिषदीय विद्यालयों के भवन जर्जर अवस्था में हैं। इनको ध्वस्त कराकर प्रत्येक विद्यालय को 15 लाख 14 हजार रुपये से नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। विद्यालय भवनों के निर्माण का काम यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड (सिडको) को दिया गया था। पांचों विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 37 लाख 85 हजार रुपये दिए गए थे।


50 फीसदी धनराशि से लिंटर स्तर तक का काम हुआ था। राज्य परियोजना निदेशालय ने शेष 37.85 लाख की लिमिट जारी की है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को 50 फीसदी धनराशि हस्तांतरित कर जल्द काम कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को धनराशि भेज दी गई है। भवनों के निर्माण का काम जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। भवन बन जाने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन




इन विद्यालयों के भवन हो रहे निर्मित
परिषदीय के निर्माणाधीन भवनों में अखंडनगर का प्राथमिक विद्यालय बीरीहाजीपुर, दुबेपुर का प्राथमिक विद्यालय राजापुर व प्राथमिक विद्यालय उतुरी प्रथम, दोस्तपुर का प्राथमिक विद्यालय पलियागोलपुर द्वितीय और भदैयां का प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें