फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धोपाप धाम में पुलिस चौकी का निर्माण शुरू

Fri, 09 Feb 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धोपाप तीर्थ क्षेत्र में हो रहा पुलिस चौकी का निर्माण। -संवाद
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल धोपाप धाम में जन सहयोग से पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस चौकी बनने से पर्यटकों को सुरक्षा मिलने लगेगी। पुलिस अधीक्षक की पहल पर शुरू हुए चौकी निर्माण से दो थानों की सीमा पर अब सुरक्षा इंतजाम कड़े हो सकेंगे। काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



गोमती नदी के किनारे स्थित तीर्थ स्थल धोपाप धाम के आसपास अभी तक सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। नजदीकी लंभुआ कोतवाली की दूरी करीब आठ किमी है। गोमती नदी पर पक्का पुल बन जाने के बाद लोगों का आवागमन इस इलाके से अधिक हो गया है।

नदी के किनारे छिटपुट आपराधिक वारदात होते रहते हैं। इसके अलावा तीर्थ क्षेत्र में हुए निर्माण और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस चौकी की जरूरत महसूस की जाने लगी। लिहाजा, अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऐन पहले धोपाप धाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा से भी संभ्रांत लोगों ने पुलिस चौकी बनाए जाने की जरूरत बताई थी।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्रीराम जानकी मंदिर जाने वाली सीढ़ी के बगल में पुलिस चौकी का निर्माण शुरू किया गया है। भाजपा सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि धोपाप धाम में अधिकांश पक्का काम जनसहयोग से ही किए गए हैं। पुलिस चौकी भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें