फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रत्याशी चयन में कांग्रेस व आप ने मारी बाजी

Mon, 17 Apr 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी चयन में बाजी मारी है। नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट वितरण में भाजपा, सपा व बसपा पीछे रह गई हैं। वहीं बसपा ने लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट घोषित कर दिया है। कुछ पार्टियों का टिकट घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों ने दूसरे दलों के प्रत्याशियों पर नजर गड़ा दी है।
विज्ञापन




नगर पालिका के अध्यक्ष पद के साथ नगर पंचायतों के चेयरमैन के टिकट वितरण में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अन्य दलों से आगे निकल गई हैं। कांग्रेस ने अपने जुझारू नेता व युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले डॉ. संदीप शुक्ला को आप ने चेयरमैन का प्रत्याशी घोषित किया है।


कांग्रेस ने कोइरीपुर व लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। नसरीन को कोइरीपुर व अनिल बरनवाल को लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने अभी तक सिर्फ नगर पंचायत लंभुआ का उम्मीदवार घोषित किया हैै। रोहिणी पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन



सत्तासीन भाजपा ने अभी तक किसी नगर निकाय का प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। यही हाल समाजवादी पार्टी का भी है। अभी तक टिकट न घोषित होने से खासकर नगर पालिका के भाजपा, सपा व बसपा के दावेदारों में सस्पेंस बना है। दावेदार एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें